| | |

पुलवामा के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत:                   जय स्तंभ पर जलाए गए दीये,    उठी सख्त कार्रवाई की मांग।       आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति हो : आनंद दुबे

सोहागपुर । स्थानीय जय स्तंभ पर फाइटर क्लब ने पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि का कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया। जहां पर अधिकारियों सहित जन प्रतिनिधियों एवं आमजन ने दीप जलाकर शहीद सैनिकों के बलिदान को याद किया। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत अधीक्षण यंत्री आनंद दुबे ने कहा पुलवामा हमले के बाद पी एम नरेंद्र मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर अपनी मंशा जाहिर कर दी है। शदीद सैनिकों के कारण आज हम सुरक्षित हैं।                                            कार्यक्रम को सी ई ओ संजय अग्रवाल, समाजसेवी राजेश शुक्ला ने भी संबोधित किया। फाइटर क्लब की ओर से संचालनकर्ता जितेंद्र शर्मा ने बताया विगत 6 वर्षों से जय स्तंभ पर शहीदों की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।                                                                        शुक्रवार को जय स्तंभ पर दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन किया गया।                                                                      कार्यक्रम में एसडीओ पुलिस संजू चौहान, सीईओ संजय अग्रवाल, टीआई कंचन सिंह, नप उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, जीवन दुबे, कृष्णा पालीवाल, अश्विनी सरोज, आशीष विश्वकर्मा , प्रदीप तोमर ऋषभ गढ़वाल सहित फाइटर क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

साझा करें

Similar Posts