| | | | |

गौ संरक्षण यात्रा का गांव-गांव असर, करनपुर में हुआ भव्य स्वागत          8 मार्च को सेठानी घाट पर होगा समापन, संतों की अपील से जागरूकता बढ़ी

सोहागपुर। गौ माता के संरक्षण और राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर संत समाज द्वारा निकाली गई गौ संरक्षण जन जागरण यात्रा जन-जन तक अपनी आवाज पहुंचा रही है। यह यात्रा 1 मार्च को सांड़ियां घाट से प्रारंभ होकर 8 मार्च को नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर संपन्न होगी।

आज, 3 मार्च को यात्रा सोहागपुर पहुंची, जहां करनपुर में ठाकुर हरगोविंद पुरविया के फार्म हाउस में भव्य स्वागत किया गया। सौरभ पुरविया, जलज शर्मा, अनुराग शर्मा, मिथलेश ठाकुर, अरबिद पुरुविया और लाल जी रघुवंशी सहित कई स्थानीय लोगों ने यात्रियों का अभिनंदन किया। भोजन प्रसादी के उपरांत यात्रा आगे के लिए रवाना हुई।

संतों की अगुवाई में बढ़ रही अलख
यात्रा का नेतृत्व श्री 1008 बालक दास जी महाराज कर रहे हैं। इस अभियान में पिपरिया के अभिषेक दुबे समेत करीब 70 लोग शामिल हैं, जो गौ माता के संरक्षण को लेकर जन-जागृति का संदेश दे रहे हैं।

शंकराचार्य की अपील का व्यापक असर
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती लंबे समय से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने और उन्हें पशु सूची से हटाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को प्रयागराज कुंभ में 33 दिनों का अल्टीमेटम भी दिया है। उनकी अपील का असर गांव-गांव में दिखने लगा है, जिससे यह यात्रा और अधिक प्रभावशाली बनती जा रही है।

गौ संरक्षण के प्रति बढ़ती जागरूकता इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग और अधिक जोर पकड़ सकती है।

साझा करें

Similar Posts