| | |

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में ई-व्हीकल जागरूकता अभियान:             पर्यावरण संरक्षण की ओर… एक कदम  मंढ़ई और पचमढ़ी में दिया डिमोंसट्रेशन

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में ई-व्हीकल जागरूकता अभियान: पर्यावरण संरक्षण की ओर एक कदम   .                          मंढ़ई और पचमढ़ी में दिया डिमोंसट्रेशन.   

सोहागपुर। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में विगत 22 एवं 23 मार्च 2025 को ई-व्हीकल (इलेक्ट्रिक वाहन) जागरूकता अभियान के  तहत प्रदर्शन किया गया यह कार्यक्रम भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (आईआईटी बॉम्बे) के पूर्व छात्र एवं नवीकरणीय ऊर्जा विशेषज्ञ  सुशील रेड्डी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत 22 मार्च को मढ़ई में उपसंचालक सुश्री पूजा नागले की अध्यक्षता में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अधिकारी-कर्मचारियों, वाहन चालकों एवं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितग्राहियों को ई-व्हीकल की उपयोगिता एवं लाभों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सहायक संचालक  अंकित जामोद एवं परिक्षेत्र अधिकारी भी उपस्थित रहे। इसी क्रम में 23 मार्च को पचमढ़ी में सहायक संचालक  संजीव शर्मा एवं पश्चिम पचमढ़ी परिक्षेत्र अधिकारी की उपस्थिति में टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों एवं गाइडों के साथ विशेष सत्र आयोजित किया गया।

श्री सुशील रेड्डी ने इलेक्ट्रिक वाहनों की तकनीक, उनकी कार्यप्रणाली, 80-90% तक की उच्च ईंधन दक्षता और पर्यावरण हितैषी विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ई-व्हीकल तकनीक पारंपरिक पेट्रोल-डीजल वाहनों की तुलना में कार्बन उत्सर्जन एवं पर्यावरणीय प्रभाव को काफी हद तक कम करने में सक्षम है। इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य पर्यटन एवं परिवहन क्षेत्र में टिकाऊ ऊर्जा और इलेक्ट्रिक गतिशीलता को बढ़ावा देना है, जिससे सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन को संरक्षित रखा जा सके।

साझा करें

Similar Posts