| | | |

माखन नगर गौरव दिवस पर हुआ कवियों एवं पत्रकारों का सम्मान सोहागपुर के कवि पत्रकार भी हुए सम्मानित 

सोहागपुर।

माखन नगर गौरव दिवस के अवसर पर क्षेत्र के कवियों एवं पत्रकारों का सम्मान माखन नगर गौरव दिवस आयोजन समिति के द्वारा किया गयाइस कार्यक्रम में

 सोहागपुर पलकमती साहित्य परिषद से वरिष्ठ कवि राजेश शुक्ला ,  गीतकार शैलेंद्र शर्मा एवं श्वेतल दुबे का सम्मान भी मंचासीन अतिथियों के द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम में अतिथियों ने देश के 7 ख्यातिलब्ध कवियों एवं क्षेत्रीय पत्रकारों को भी स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया है। 

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को मूर्धन्य साहित्यकार , पत्रकार , एक भारतीय आत्मा से विख्यात दादा पं. माखन लाल चतुर्वेदी की जन्म जयंती पर अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री , जनजातीय एवं कार्यमंत्रालय दुर्गादास उइके ,  राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ,  लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी , क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विजयपाल सिंह , पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला , पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत ,  पूर्व विधायक सविता दीवान , सलकनपुर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय , नपाध्यक्ष रीना आकाश तिवारी मौजूद रहे। 

कार्यक्रम का संचालन निखिलेश चतुर्वेदी के द्वारा किया गया 

देर रात तक चले इस कवि सम्मेलन में प्रताप फौजदार हास्य रस (लाफ्टर शो) , सुश्री कविता तिवारी वीर रस ,  सुदीप भोला हास्य कवि ,  स्वंय श्रीवास्तव श्रृंगार रस  ,  सुश्री माणिका दुबे श्रृंगार रस कवयित्री,  महेन्द्र मधुर गीतकार कवि , सुमित ओरछा वीर रस के द्वारा अपनी उत्कृष्ट रचनाओं की प्रस्तुति दी गई।

साझा करें

Similar Posts