| | | | | | |

जलगंगा अभियान के तहत विधायक ने किया सोहागपुर की पलकमती मे श्रमदान                                     कहा जलसंकट से बचने के लिए कुऐं तालाब और  नदी नालों को बचाना होगा

सोहागपुर  ।

जल की हर बूंद में जीवन का सार, है इसे सहेजने से ही भविष्य का जल संकट दूर होगा हमें अपने परंपरागत जल स्रोतों को बचाना होगा कुओं तालाबों और नदी नालों को पुनर्जीवित करना होगा अन्यथा आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी।

यह बात विधायक विजय पाल सिंह राजपूत ने गत दिवस सोहागपुर की पलकमती में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत  श्रमदान के दौरान कही

विधायक  विजयपाल सिंह ने सामूहिक श्रमदान के जरिए जल गंगा अभियान की शुरुआत सब्जी बाजार के रपटे से की  इसके अलावा अंबेडकर वार्ड में भी अभियान चलाया गया यहां श्रमदान के जरिए बोरी बंधान बनाए गए ताकि वर्षा ऋतु में जल रुक सके और नगर का जलस्तर बढ़ सके

उन्होंने  कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान तहत जहाँ एक और पुराने जल स्त्रोतों की साफ-सफाई, गहरीकरण और जीर्णोद्धार  का काम किया जा रहा है, वही वर्षा के जल को सहेजने के लिये नई जल संरचनाओं का निर्माण भी किया जा रहा है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष  लता यशवंत पटेल उपाध्यक्ष  आकाश रघुवंशी मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल गहरैय्या  मंडल संयोजक विजय छाबड़िया डा संजीव शुक्ला प्रीति पाल सिंह खनूजा जय प्रकाश माहेश्वरी भगवत रघुवंशी  मिथिलेश ठाकुर  रामबाबू रघुवंशी  भगवान सिंह पटेल  युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज यादव नीरज ठाकुर सरपंच  भगवान सिंह पटेल  नरेंद्र सिंह रघुवंशी दशरथ रघुवंशी पार्षद  रविशंकर उईके गौरव पालीवाल धर्मेंद्र सराठे सुरेश कुशवाहा अभिनव पालीवाल अंकुश जायसवाल रामाधार रघुवंशी पप्पू कुशवाह ब्रजेश साहू आदि ने  श्रमदान में साथियों सहित योगदान दिया

इनके अलावा  एसडीएम शरद जैन सी एम ओ जी.एस . राजपूत  प्रभारी तहसीलदार नीरू जैन नायब तहसीलदार अंजू लोधी सीईओ जनपद सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और नागरिक गण उपस्थित थे ।

साझा करें

Similar Posts